सहारनपुर में मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर की मंडी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

परिक्षेत्र के डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देशन में सहारनपुर मंडल के तीनों जनपदों में “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना और इस धंधे में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।

इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार और उपनिरीक्षक आकाश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बाबा लालदास के बाड़े के गेट के पास सड़क किनारे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामजीलाल पुत्र चमनलाल निवासी हकीमपुरा निकट रविदास मंदिर थाना कोतवाली देहात तथा मौ. रजा पुत्र नवाज निवासी हकीमपुरा सकलापुरी रोड मदरसे के सामने थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। पुलिस ने रामजीलाल के कब्जे से 140 ग्राम और मौ. रजा के पास से 160 ग्राम अवैध चरस बरामद की। इस प्रकार कुल 300 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हुसैन बस्ती क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को चरस बेचने का काम करते थे और इसी धंधे से मुनाफा कमाकर अपना खर्च चलाते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे स्वयं भी नशे का सेवन करते हैं। घटना वाले दिन भी दोनों आरोपी चरस बेचने के इरादे से हुसैन बस्ती जा रहे थे, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ लिए गए।

मंडी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मंडी में मुकदमा अपराध संख्या 158/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालने में जुटी है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य