नकुड़ पुलिस ने दो शातिर चोरों को पकड़ा, चोरी का माल बरामद

सहारनपुर के नकुड़ थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण और 20,700 रुपये नकद बरामद किए

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 25 मई 2026 को ग्राम नसरुल्लागढ़ निवासी हरि सिंह पुत्र चेतू ने थाना नकुड़ में तहरीर देकर बताया था कि रात के समय उनके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। मामले में थाना नकुड़ पर मुकदमा संख्या 299/26 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने नसरुल्लागढ़ रोड स्थित निठौड़ी तिराहे से दो आरोपियों सुनील पुत्र रामसिंह तथा नीरज उर्फ लप्पी पुत्र कुद्दू निवासीगण ग्राम नसरुल्लागढ़ थाना नकुड़ को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी के माल में शामिल एक जोड़ी ब्रसलेट, एक लोकेट मय चैन, सात बिछवे मय चैन, एक गले की हसली, एक छल्ला, 14 घुंघरू, एक नोज रिंग तथा 20,700 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, कांस्टेबल अनुज राणा, विनीत चौधरी तथा रिज़र्व आरक्षी भुवनेश कुमार शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य