भाजपा कार्यशाला में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर मंथन, जनकल्याण योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

सहारनपुर में भाजपा की कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर सहारनपुर द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को समर्पित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। “विश्वास के 12 वर्ष, विकास के 12 वर्ष एवं जनकल्याण के 12 वर्ष” विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं और आगामी संगठनात्मक अभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर प्रभारी वाई.पी. सिंह रहे, जबकि कार्यशाला की प्रस्तावना भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन निरंतर कार्य कर रहा है।

शीतल बिश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं।

मुख्य अतिथि वाई.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पारदर्शी शासन व्यवस्था के माध्यम से विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक विचार आधारित संगठन है।

कार्यशाला में आगामी जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक कार्यक्रमों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।

कार्यशाला में नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया, अनुसूचित आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक अमित गर्ग, सह-संयोजक राजकुमार कालरा, विपिन शर्मा, बबीता सैनी, दुष्यंत यादव, सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप शर्मा, आईटी संयोजक शुभम शिव सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य