सहारनपुर में पत्रकारों ने बनाया नया संगठन, आलोक अग्रवाल बने जिलाध्यक्ष

सहारनपुर के होटल स्काईलार्क में पत्रकारों की बैठक में नए संगठन का गठन किया गया। आलोक अग्रवाल को जिलाध्यक्ष चुना गया। पत्रकार हितों, एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित होटल स्काईलार्क में जिले के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से एक नए पत्रकार संगठन का गठन किया गया। बैठक में पत्रकार हितों, संगठनात्मक मजबूती तथा मीडिया जगत की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार आलोक अग्रवाल को जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रशांत त्यागी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल गर्ग एवं मोहम्मद फारूख को जिला उपाध्यक्ष, मनोज मिड्ढा को वरिष्ठ महासचिव, मोनू कुमार को महामंत्री, अमलेश गौतम को संगठन मंत्री, सचिन तनेजा को उप संगठन मंत्री तथा मुराद अली, मुकेश मनवाल, महेश रज्जरवाल, विनय जैन और मोहम्मद अली मिर्जा को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा मनदीप शर्मा को देवबंद प्रभारी नलनीश चौधरी नकुड प्रभारी श्रवण शर्मा को गंगोह का प्रभारी  बनाया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित पत्रकारों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा संगठन के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है और ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

जिलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना संगठन की प्राथमिकता होगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। संगठन पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और पेशेवर दक्षता को बढ़ाने का कार्य करेगा। साथ ही युवा पत्रकारों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फारूख ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और सच को सामने लाना उसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नया संगठन पत्रकारों की आवाज को मजबूती देगा और किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर उसके साथ खड़ा रहेगा।

वरिष्ठ महासचिव मनोज मिड्ढा ने कहा कि संगठन पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ कार्य करेगा। पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा तथा पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक का समापन पत्रकार एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ। साथ ही निर्णय लिया गया कि जल्द ही जिले की विभिन्न तहसीलों और नगरों में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य