केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक देवेंद्र निम बोले- विकसित भारत का सपना हो रहा साकार

नागल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र निम ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाएं विकसित भारत के निर्माण का आधार बन रही हैं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नागल स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज खाद्यान्न, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति ने समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाएं देश के विकास की मजबूत नींव बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज लाभार्थियों को योजनाओं का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है।

विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। आज महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, निवेश और विकास के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। आज प्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बना है और बड़ी संख्या में निवेशक यहां आकर उद्योग स्थापित कर रहे हैं। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने चलोरी स्वयं सहायता समूह की मुखिया सुधा सैनी द्वारा आयोजित हस्तकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में विधायक देवेंद्र निम ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी असलम परवेज, एडीओ बालेश कुमार, मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी, अरुण त्यागी, कपिल डावर, मनमोहन चावला, मानसिंह सैनी, राजीव त्यागी, बीएमएम नाजिया, दारा सिंह, मुकेश महेश्वरी, जयवीर राणा सहित भाजपा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य