Saharanpur News आनंद नगर पार्क में योग दिवस पर मेयर डॉ. अजय सिंह संग सैकड़ों लोगों ने किया योग

सहारनपुर के आनंद नगर पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह और पार्षद मंसूर बदर ने योगाभ्यास कराया। महिलाओं की रही विशेष भागीदारी।

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित आनंद नगर पार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने किया।

सुबह आयोजित योग शिविर में मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं मुद्राओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का मन और शरीर दोनों निरोग रहते हैं। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन प्रातःकाल उठकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मेयर ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योग एक सरल, सुलभ और प्रभावी उपाय है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की कला है।

कार्यक्रम में पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने भी योगाभ्यास कराया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोग प्रतिदिन फजर की नमाज के लिए सुबह जल्दी उठते हैं, इसलिए उन्हें अपने शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजाना कुछ समय योग करने से शरीर ऊर्जावान और स्वस्थ बना रहता है।

योग शिविर में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। सुबह पांच बजे से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पार्क में पहुंच गईं और पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। महिलाओं ने विभिन्न योग क्रियाओं एवं प्राणायाम में भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर इमरान मंत्री, बिलाल अंसारी, रईस अहमद, अलमास, जाकिर, नवाब, अबूबकर, सैयद इरफान, उस्मान अली, जावेद मलिक, अविनाश शर्मा, शबीना, अल्पना सैनी, संदीपा, सरिता शर्मा, बृजमोहन, सोनू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के संदेश के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य