सहारनपुर में रालोद की बड़ी बैठक, शेर खान बने टीम आरएलडी के जिला संयोजक

सहारनपुर में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने शेर खान को टीम आरएलडी का जिला संयोजक नियुक्त किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सक्रियता और गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में शेर खान को टीम आरएलडी का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा भी की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक मौजूद रहे। उनके साथ टीम आरएलडी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी, अंकित लाल तथा मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निर्देशानुसार संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की जरूरत है। प्रत्येक गांव में सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी, अंकित लाल और मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। यदि प्रत्येक गांव और बूथ पर समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय होंगे तो पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेगी। उन्होंने जिला संगठन और टीम आरएलडी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल मलिक ने शेर खान को टीम आरएलडी का जिला संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया। नवनियुक्त जिला संयोजक शेर खान ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी एवं टीम आरएलडी के संयोजक चौधरी पी.के. सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सहारनपुर जनपद पर जो विश्वास जताया है, उसे कार्यकर्ता पूरी मेहनत और निष्ठा से सार्थक करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेगा।

वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह ने कहा कि रालोद हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों और आम जनता की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ नेता चौधरी अयूब हसन, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, युवा जिलाध्यक्ष चौधरी शिवकुमार गुर्जर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रधान जसमेर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हाजी शमीम अहमद, क्षेत्रीय महासचिव महावीर सैनी एडवोकेट, क्षेत्रीय सचिव मनोज वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य