सहारनपुर। शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार को वार्ड संख्या-1 स्थित शांति नगर क्षेत्र में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार नई सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्षदों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम का मूल उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि “विकास हमारी प्राथमिकता और जनसेवा हमारा संकल्प है” और इसी भावना के साथ नगर निगम प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति दे रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होता है और इन परियोजनाओं से शांति नगर क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
महापौर ने बताया कि नई सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, साथ ही बरसात के दौरान जलभराव और खराब मार्गों की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक हिस्से में समान रूप से विकास कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नालों के निर्माण और अन्य जनसुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। नगर निगम आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा।
उपसभापति मयंक गर्ग ने कहा कि महापौर डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में नगर निगम लगातार विकास कार्यों को नई गति दे रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्य इसका प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या-1 में शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद मुकेश गक्खड़, पार्षद नूतन तोमर, पार्षद प्रतिनिधि परविंदर तोमर, नीरज दिवाकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम और महापौर का आभार जताया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब कार्य शुरू होने से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। नगर निगम की यह पहल वार्ड संख्या-1 में विकास की नई तस्वीर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही








