Saharanpur News: रेलवे पेंशनर्स समाज ने लगाया योग, ध्यान एवं प्राणायाम शिविर, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

सहारनपुर में रेलवे पेंशनर्स समाज द्वारा योग, ध्यान एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी, जबकि मुख्य अतिथि आरपीएफ निरीक्षक दीपक प्रताप ने नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज, सहारनपुर की ओर से संस्था कार्यालय में योग, ध्यान एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, ध्यान और प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।

शिविर में संस्था के अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक जय नारायण शर्मा ने प्रतिभागियों को योग, ध्यान और प्राणायाम की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन सकारात्मक बनता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकता बन गया है।

योग शिक्षिका पूजा शर्मा ने कहा कि नियमित योग, ध्यान और प्राणायाम करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जी सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को घर पर भी प्रतिदिन योग करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक दीपक प्रताप ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और बदलती जीवनशैली के कारण अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में योग ही सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल नारा नहीं बल्कि स्वस्थ समाज का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

विशिष्ट अतिथि रेलवे मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मदनपाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, मानसिक शांति प्राप्त करने और योग के माध्यम से शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित योग से अनेक गंभीर बीमारियों से भी बचाव संभव है।

संस्था के संस्थापक आर.सी. शर्मा ने अतिथियों, प्रशिक्षकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज के हित में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में महामंत्री एन.एस. चौहान, कोषाध्यक्ष आर.पी. शर्मा, संरक्षक मीना कटारिया, मूलचंद रांगड़ा, स्वतंत्र भारद्वाज, इकबाल अजीम, देवेंद्र कुमार, अमरनाथ त्यागी, निसार अहमद, विजय तलवार, आर.के. धीगड़ा, बलजीत जायसवाल, दिनेश मलिक, ऊषा शर्मा, ममता, सविता, मीनाक्षी, रश्मि सिंह, अंजलि, उषा, शशि, प्रिया, बालेश, शीतल, रीतू, रश्मि बर्मन सहित बड़ी संख्या में सदस्य और महिलाएं उपस्थित रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य