शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर ।सहारनपुर पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। इस संबंध में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने पूरे मामले का खुलासा किया। सीवीसी
एसपी सिटी ने बताया कि 16 मई 2026 को ग्राम रसूलपुर, बेहट रोड निवासी मोहम्मद दिलशाद ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर अपने भाई की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी थी। इस मामले में थाना कोतवाली देहात पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हृदयनारायण सिंह के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम ने घटना के खुलासे के लिए लगातार तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच की। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को दो बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों बाल अपचारियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि जनपद में हत्या, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और प्रत्येक गंभीर मामले का वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हृदयनारायण सिंह, एसओजी प्रभारी राजीव सक्सेना, निरीक्षक सुनील शर्मा, निरीक्षक अमरपाल शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज गुप्ता, उपनिरीक्षक निप्पी सिंह, स्वाट टीम प्रभारी नीरज पंवार, उपनिरीक्षक अक्षय शर्मा, मुख्य आरक्षी रोबिन ढाका, विकास पुनिया, इरफान, अंकुर कुमार, तथा स्वाट टीम के अमरदीप और मंदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








