Saharanpur News: ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा का भव्य स्वागत, एकता और व्यापारी हितों पर जोर

सहारनपुर में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा और राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी हितों, संगठन की एकजुटता और समाज की मजबूती पर जोर दिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन, सहारनपुर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री (महिला शक्ति) श्रीमती जया वर्मा के सहारनपुर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, व्यापारियों और महिला शक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मंच पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा, संरक्षक लोकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक अंजू अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र वर्मा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद बब्बर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप वर्मा ने किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने कहा कि स्वर्णकार व्यापारियों को व्यापार के दौरान कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से चोरी की घटनाओं के बाद व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा गंभीर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन हर परिस्थिति में अपने व्यापारी भाइयों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज एक विशाल और मजबूत समाज है, आवश्यकता केवल अपनी एकता और संगठन शक्ति को प्रदर्शित करने की है। यदि प्रदेश के किसी भी जिले में किसी व्यापारी के साथ अन्याय होता है तो पूरे प्रदेश में एक दिन और एक समय तय कर संगठित रूप से विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है, जिससे शासन-प्रशासन तक समाज की आवाज प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री जया वर्मा ने महिला शक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए समाज की महिलाओं से संगठन से जुड़कर सामाजिक एवं व्यापारी हितों की रक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने समिति के सभी पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया तथा अगले वर्ष सहारनपुर में इससे भी अधिक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रिजेश वर्मा, महामंत्री संदीप वर्मा, महानगर अध्यक्ष सुरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, चेयरमैन नवीन वर्मा, चेयरमैन प्रशांत वर्मा, वरिष्ठ संरक्षक अश्वनी वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रशांत वर्मा, महेंद्र वर्मा, अश्वनी कौशल, अजय वर्मा, हिमांशु वर्मा तथा महिला शक्ति से नेहा वर्मा, शालिनी वर्मा, सोनिया वर्मा, शालू वर्मा और प्रज्ञा वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य