Saharanpur News: मिर्जापुर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद

सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

Saharanpur । सहारनपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना मिर्जापुर क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक के विरुद्ध पहले से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शेरपुर पैलो रोड रजवाहे के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फईम पुत्र इकराम तथा साहिल पुत्र शमशाद, निवासी ग्राम दबकौरा, थाना बेहट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुईं, जिनमें एक बाइक (यूपी-11 एजे-7928) 20 जून को भोजपुर तंगा निवासी इसरार की चोरी हुई मोटरसाइकिल है। इस संबंध में थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। दूसरी मोटरसाइकिल (यूके-16 डी-9769) भी चोरी की निकली।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से वाहन चोरी से संबंधित अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी फईम के विरुद्ध थाना बेहट में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपियों ने अन्य क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और वाहन चोरी जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य