Saharanpur News: भीषण गर्मी में शाहनूरजी व्यापारी संगठन ने लगवाई मीठे पानी की सबील, पार्षद मंसूर बदर बोले- पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य

सहारनपुर में भीषण गर्मी के बीच शाहनूरजी व्यापारी संगठन ने इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने मीठे पानी की सबील लगाकर राहगीरों को राहत दी। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि पानी पिलाना सभी धर्मों में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर । भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शाहनूरजी व्यापारी संगठन की ओर से इस्लामिया इंटर कॉलेज बॉयज के सामने मीठे पानी की सबील लगाई गई। राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम नागरिकों ने ठंडा मीठा पानी पीकर राहत महसूस की। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने भी जमकर सराहना की।

सबील का शुभारंभ नगर निगम के पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने किया। उन्होंने कहा कि इंसानियत की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और पानी पिलाना सभी धर्मों में सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना गया है। वर्तमान समय में भीषण गर्मी और उमस के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में सामाजिक संगठनों द्वारा आगे बढ़कर लोगों की सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायी है।

मंसूर बदर ने कहा कि इन दिनों मस्जिदों, मंदिरों और दरगाहों में रहमत की बारिश के लिए विशेष दुआएं और प्रार्थनाएं की जा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने शहर के सभी व्यापारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में मीठे पानी की सबील लगाकर जरूरतमंदों की सेवा करें, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि हर प्रमुख चौक, बाजार और सार्वजनिक स्थल पर इस प्रकार की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे न केवल लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी बल्कि समाज में सेवा और भाईचारे का संदेश भी मजबूत होगा।

कार्यक्रम के दौरान शाहनूरजी व्यापारी संगठन के सदस्यों ने राहगीरों को लगातार मीठा एवं शीतल जल वितरित किया। इस अवसर पर फैजान अहमद, अफज़ल अहमद, ज़ाकिर, शाहिद, इरशाद, फैसल, अबूबकर, हारिस, अलमास, बाबा नवाब, दानिश, आदिल, परवेज और सैयद इरफान सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने शाहनूरजी व्यापारी संगठन की इस पहल को गर्मी के मौसम में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य