सहारनपुर में ए के रॉयल कैटरिंग का शुभारंभ: दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर के स्वाद का मिलेगा अनोखा जायका

सहारनपुर की पीर वाली गली में ए के रॉयल कैटरिंग का भव्य उद्घाटन पार्षद मंसूर बदर ने किया। दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर के अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार लजीज व्यंजन अब सहारनपुर में उपलब्ध होंगे।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर । सहारनपुर के पीर वाली गली क्षेत्र में ए के रॉयल कैटरिंग का भव्य शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। उद्घाटन समारोह में पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्षद रईस पप्पू और इजहार मंसूरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पार्षद मंसूर बदर का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंसूर बदर ने कहा कि सहारनपुर के लोगों को अब किसी बड़े शहर का स्वाद लेने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ए के रॉयल कैटरिंग के माध्यम से दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर के अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार किए जाने वाले लजीज व्यंजन अब सहारनपुर में भी उपलब्ध होंगे। इससे शहर के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाला स्वाद और बेहतर कैटरिंग सेवाएं मिल सकेंगी।

ए के रॉयल कैटरिंग के संचालक आसिफ खान, एम.आर. मुस्तकीम और शोएब खान ने बताया कि सहारनपुर के लोग स्वादिष्ट भोजन के शौकीन हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी कैटरिंग सेवा में दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर के अनुभवी कारीगरों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वाद उनकी पहली प्राथमिकता होगी तथा प्रत्येक आयोजन में ग्राहकों को बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शादी समारोह, रिसेप्शन, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न आयोजनों के लिए आधुनिक व्यवस्था और विविध प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्था का उद्देश्य ग्राहकों का विश्वास जीतते हुए शहर में गुणवत्तापूर्ण कैटरिंग सेवा उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में पार्षद डॉक्टर मंसूर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नई शुरुआत के लिए संचालकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इस अवसर पर तंजीम नवाज़, जमशेद अली, अब्दुल अजीम, मुरसलीन, शाहिद मोहम्मद जान, रिहान कुरैशी, जावेद मलिक, उस्मान मलिक, बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य