Saharanpur Politics: मनोज पांचाल बने समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर सहारनपुर के नानौता निवासी मनोज पांचाल को सपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने और 2027 चुनाव की तैयारी पर जोर दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नानौता निवासी मनोज पांचाल को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। शनिवार को अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि मनोज पांचाल लंबे समय से समाजवादी पार्टी के समर्पित, ईमानदार और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनोज पांचाल अपने नए दायित्व का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में पुनः सरकार बनाना है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना होगा।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष मनोज पांचाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को गांव-गांव तक सक्रिय करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा।

मनोज पांचाल के मनोनयन पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. विजेश शर्मा, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, अब्दुल गफूर, रूही अंजुम, शेखर विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, रामपाल पांचाल, फैसल सलमानी, अशरद प्रधान, रणधौल प्रधान, वेदपाल पटनी सहित अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने नए दायित्व के लिए मनोज पांचाल का जोरदार स्वागत किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य