Saharanpur News: बिहारीगढ़ पुलिस ने 50 पाउच अवैध देशी शराब के साथ नशा तस्कर को दबोचा, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 50 पाउच चेतक मार्का अवैध देशी शराब के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।

विमल शर्मा 

सहारनपुर। जनपद में अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करी और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना बिहारीगढ़ पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने मलिक कार धुलाई सेंटर के सामने सड़क पर चेकिंग के दौरान अंकित कुमार पुत्र सोमपाल, निवासी ग्राम शहीद वाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चेतक मार्का देशी शराब के 50 पाउच बरामद हुए, जिन्हें वह अवैध रूप से ले जा रहा था।

बरामदगी के आधार पर थाना बिहारीगढ़ में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 115/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह शराब कहां से लाता था और किन क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति करता था। यदि पूछताछ में किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा होता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अभियान के तहत लगातार चेकिंग और छापेमारी जारी रहेगी तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रूपेश कुमार तथा आरक्षी नवनीत शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य