Saharanpur News: देहरादून रोड पर ‘लज़ीज़ महल’ रेस्टोरेंट का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगा नाश्ता, स्नैक्स और स्वादिष्ट भोजन

सहारनपुर के देहरादून रोड पर नए ‘लज़ीज़ महल’ रेस्टोरेंट का शुभारंभ पार्षद मंसूर बदर और पार्षद आसिफ अंसारी ने किया। यहां एक ही छत के नीचे नाश्ता, स्नैक्स और स्वादिष्ट भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। शहर के देहरादून रोड पर रविवार को नए ‘लज़ीज़ महल’ रेस्टोरेंट का शुभारंभ पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर तथा क्षेत्रीय पार्षद आसिफ अंसारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और व्यापार जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

रेस्टोरेंट के संचालक शाहनजर अंसारी ने बताया कि लज़ीज़ महल का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर स्वच्छ वातावरण में गुणवत्तापूर्ण नाश्ता, स्नैक्स और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए मेन्यू तैयार किया गया है, ताकि परिवार और युवा वर्ग बेहतर खानपान का आनंद ले सकें।

उद्घाटन अवसर पर पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि शहर में ऐसे आधुनिक और स्वच्छ रेस्टोरेंट खुलना समय की आवश्यकता है, जहां साफ-सफाई के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि अच्छा भोजन और बेहतर सेवा किसी भी प्रतिष्ठान की पहचान होती है तथा लज़ीज़ महल इस दिशा में बेहतर प्रयास करेगा।

क्षेत्रीय पार्षद आसिफ अंसारी ने रेस्टोरेंट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के नए प्रतिष्ठान स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं और शहर के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, इज़हार मंसूरी, महमूद हसन, गुलज़ेब खान, ज़फर अंसारी, रईस पप्पू, डॉ. मंसूर, मेनपाल, जानी टेलर, यूट्यूबर शानू, टोनी, बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रेस्टोरेंट की टीम को शुभकामनाएं देते हुए सफल संचालन की कामना की।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य