Saharanpur Two Wheeler Auto Parts Association: नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, व्यापारियों की एकता और हितों की रक्षा का लिया संकल्प

सहारनपुर टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल स्काईलॉर्क में आयोजित हुआ। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प दिलाया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर टू व्हीलर ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अंबाला रोड स्थित होटल स्काईलॉर्क में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (पंजी.) के अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यातायात प्रभारी अमित तोमर भी मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को प्रत्येक पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाए। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल एक विशाल वटवृक्ष की तरह है, जिसकी छत्रछाया में व्यापारी वर्ग सुरक्षित महसूस करता है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके सम्मान की रक्षा के लिए संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा यदि किसी व्यापारी के साथ अन्याय होता है तो व्यापार मंडल पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा होगा। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकता में निहित है। यदि सभी व्यापारी संगठित रहेंगे तो हर व्यापारिक समस्या का प्रभावी समाधान संभव होगा।

मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी अमित तोमर ने भी नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारी समाज शहर की अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी है। उन्होंने व्यापारियों से यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग देने की अपील की।

समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें गगन गुलाटी को अध्यक्ष, मुस्तजाब अली को महामंत्री तथा बब्बल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक के रूप में जपाल सिंह बत्रा, संयोजक राजबीर सिंह बत्रा, सह कोषाध्यक्ष चिराग बेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सैनी, संगठन मंत्री जोगेंद्र सहगल, मीडिया प्रभारी हैरी गोयल, प्रचार मंत्री ऋषि कक्कड़, संयुक्त महामंत्री विनय छाबड़ा तथा उपाध्यक्ष पद पर सन्नी नंद्राजोग, आलोक गुप्ता, दीपक बाठला और अमित जॉली को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा मंत्री के रूप में तजेन्द्र सिंह, प्रवीन सहगल, रवनीत सिंह, रूचिर अरोड़ा और रविन्द्र सिंह खरबंदा को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रभात जैन, मनोज अरोड़ा, इदरीश अहमद, मोहम्मद साहिल, विनीत पुनिया, मयंक गुन्थल, राजेश जैन और सिदक बग्गा शामिल हैं।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुभव शर्मा, महामंत्री कुबेर नरूला, प्रभारी दीपक खेड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य