Saharanpur Cloth Mercantile Association: रमेश अरोड़ा फिर बने अध्यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारियों का हुआ सम्मान

सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में रमेश अरोड़ा को पुनः अध्यक्ष चुना गया। नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए व्यापारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोसिएशन (पंजीकृत) का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, नुमाइश कैंप में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय सिंह तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लगातार 18 वर्षों से अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे रमेश अरोड़ा को पुनः अध्यक्ष चुना गया। द्वारका नाथ बजाज महामंत्री और सुनील धमीजा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।

इसके अलावा गुलशन भंडारी को उपाध्यक्ष, संयम सेठ को उपसचिव तथा शिवम सेठी को संगठन मंत्री बनाया गया। आर्बिटेटर के रूप में महेन्द्र पाल चावला, मुकेश मानकटला और पुनीत शाह ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी सदस्यों में रमेश अरोड़ा डोडा, प्रदीप नागपाल, प्रेम अरोड़ा, राजीव भारती, नीरज गोयल, जितेन्द्र सिंह नरूला, राजीव डंग, हर्षित राठी और अर्जुन ललित शामिल रहे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष रमेश अरोड़ा ने बताया कि क्लॉथ मर्केन्टाईल एसोसिएशन एक कंपनी के रूप में भी कार्य कर रही है, जिसके चार निदेशक किशन किशोर मानकटला, अनिल छाबड़ा, पंकज धमीजा और रमेश अरोड़ा हैं। उन्होंने कहा कि नई मार्केट के विकास का प्रोजेक्ट इन्हीं निदेशकों की देखरेख में आगे बढ़ाया जा रहा है।

समारोह में व्यापार और कर प्रशासन से जुड़े कई अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को भी सम्मानित किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने अमित पाठक (संयुक्त आयुक्त, राज्यकर) और राजीव कुमार शाक्य को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं महापौर डॉ. अजय सिंह ने अरुणेश यादव, राजेश कुमार अरोड़ा (पंजाब नेशनल बैंक) तथा नेहा मोंगा (इंडियन ओवरसीज बैंक) को सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त सीए संजय ढींगरा, गौरव बेदी, सरदार मनमीत सिंह बजाज (आर्किटेक्ट) तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा को भी व्यापार एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पंजाबी वेलफेयर संगठन के अध्यक्ष नीरज अरोड़ा ने अध्यक्ष रमेश अरोड़ा का विशेष सम्मान किया। रायवाला मार्केट के पदाधिकारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कपड़ा व्यापारी समारोह में उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में व्यापारिक एकता, बाजार विकास और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित व्यापारिक समाज ही स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य