शहरी चौपाल ब्यूरो
सर्किट हाउस में संगठनात्मक बैठक में बोले— बूथ सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना ही प्राथमिकता
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के सहारनपुर में प्रथम आगमन पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। ग्राम सुबरी, पैरामाउंट ट्यूलिप, हसनपुर चुंगी चौक, आईटीसी चौक तथा नवादा रोड चौक सहित अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। महानगर महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, ललित कटारिया, अमित गर्ग, संदीप रावत, मनोज ठाकुर, दुष्यंत यादव, चौधरी भगत सिंह, नीलू राणा, बबीता सैनी, विपिन शर्मा, नितिन परमार, सोनम कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत में भाग लिया।
ग्राम सुबरी में मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, मंडल प्रभारी विनीत गुप्ता, गागलहेड़ी मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र धीमान, टोपरी मंडल अध्यक्ष स्वराज सैनी, विजय चौहान, विपिन कश्यप, योगेश कुमार, अवनीश प्रधान, हरवीर सिंह, नाथीराम, प्रदीप प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
पैरामाउंट ट्यूलिप में के.एल. अरोड़ा, मनीष अरोड़ा, मयंक अरोड़ा, विजय गुप्ता, पंकज बजाज, राजेंद्र भारती, राजीव चौधरी, प्रवीण गुप्ता, अरुण चौधरी, दीपक खन्ना, विनीत रामपाल, संजय मल्होत्रा, गौरव बजाज, चौधरी सतीश एडवोकेट, राजकुमार राणा, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह तनेजा, मनीष मानकटाला और गुरमीत बग्गा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया।
आईटीसी चौक पर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महामंत्री अनिल गुप्ता, जयबीर खटाना, सोशल मीडिया संयोजक अरुण मिश्रा, मीडिया संयोजक कुनाल अरोड़ा, दुर्गा सागर, मनीष कश्यप, हाजी मरगूब, विजेंद्र शर्मा, रामचंद्र पांडेय, सोपिन पाल, सक्षम, मोहर सिंह, संदीप चौधरी, मुरारी खेतवाल, अनिल सैन और मांगेराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
सभी स्वागत कार्यक्रमों के बाद सर्किट हाउस में आयोजित संगठनात्मक बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता टीम भावना के साथ कार्य करें। बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दीं।








