सहारनपुर में एससी/एसटी आयोग सदस्य महिपाल बाल्मीकि ने सुनी जन समस्याएं, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश एससी/एसटी आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि ने सहारनपुर के बिहारीगढ़ और छुटमलपुर क्षेत्र में जनसमस्याएं सुनीं। अधिकारियों को पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने और आवास सहित लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विमल शर्मा 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि ने अपने तीन दिवसीय सहारनपुर दौरे के दौरान मुजफ्फराबाद ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न न्याय पंचायतों का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रखा जाए और योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।

दौरे की शुरुआत उन्होंने छुटमलपुर स्थित वृद्ध आश्रम से की, जहां रह रहे बुजुर्गों से भोजन, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वे बिहारीगढ़ क्षेत्र के थापुल इस्माईलपुर पंचायत भवन पहुंचे, जहां आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान अधिकांश ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। इसी दौरान गांव की निवासी ममता ने आयोग सदस्य को बताया कि पूर्व में आवास योजना को लेकर की गई शिकायत के बाद अब उनका आवास स्वीकृत हो चुका है। वहीं दूसरी महिला रानी देवी ने बताया कि वह जर्जर मकान में रह रही हैं और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने की आवश्यकता है।

इस पर आयोग सदस्य महिपाल बाल्मीकि ने मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिव वैभव निर्वाल को निर्देशित किया कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर पात्रता का परीक्षण करें और यदि महिला पात्र हो तो आवास आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, राजस्व, पेंशन, आवास तथा मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

महिपाल बाल्मीकि ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज सहित सभी जरूरतमंद नागरिकों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने और नियमित रूप से गांवों में पहुंचकर योजनाओं की समीक्षा करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि सुबोध कुमार, पंचायत सचिव वैभव निर्वाल, लेखपाल अमित कुमार खटाना, भू-निरीक्षक नेपाल सिंह राणा, विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार गुप्ता, जेई लोकेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूराम राठौर, पंचायत सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य