Northern Thyroid Society Election 2026: डॉ. विकास अग्रवाल बने अध्यक्ष, थायरॉयड जागरूकता बढ़ाने का संकल्प

सहारनपुर क्लब में नार्दर्न थायरॉयड सोसायटी के वार्षिक चुनाव में डॉ. विकास अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. सौम्या जैन सचिव और डॉ. डी.के. गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। चिकित्सकों ने थायरॉयड रोगों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नियमित जांच पर जोर दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । सहारनपुर क्लब में नार्दर्न थायरॉयड सोसायटी का वार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी डॉ. संजीव अग्रवाल की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ एंडोक्राइन विशेषज्ञ डॉ. विकास अग्रवाल को अध्यक्ष, डॉ. सौम्या जैन को सचिव तथा डॉ. डी.के. गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई टीम ने थायरॉयड रोगों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच और आधुनिक उपचार सुविधाओं के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

चुनाव के दौरान वर्ष 2027-28 के लिए डॉ. प्रवीण शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा डॉ. अरिष्ट जैन एवं डॉ. संजीव मित्तल को संयुक्त सचिव, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. नरेश नौसरान और डॉ. अनुपम मलिक को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ. कलीम अहमद को वैज्ञानिक सचिव, डॉ. नीरज आर्य को आगामी थायरॉयड कॉन्फ्रेंस का संयोजक तथा डॉ. महेश ग्रोवर को रजिस्ट्रेशन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि भारत में लगभग 4.2 करोड़ लोग थायरॉयड संबंधी बीमारियों से प्रभावित हैं, लेकिन समय पर जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि थायरॉयड रोगियों को चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित जांच करानी चाहिए तथा दवाओं का सेवन बीच में नहीं छोड़ना चाहिए।

उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण थायरॉयड रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

नई कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि सोसायटी आने वाले समय में थायरॉयड रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के लिए जागरूकता अभियान, चिकित्सा संगोष्ठियों और वैज्ञानिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी ताकि आमजन को इस बीमारी के प्रति सही जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर डॉ. राहुल सिंह, डॉ. विक्रांत मेहदीरत्ता, डॉ. आयुष धवन, डॉ. अमरजीत पोपली सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए थायरॉयड रोगों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य