Saharanpur News: पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की युवा इकाई का गठन, नरेंद्र बने महानगर अध्यक्ष

सहारनपुर में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की युवा इकाई का गठन किया गया। नरेंद्र कुमार को महानगर अध्यक्ष और सुशील कुमार को महासचिव बनाया गया। सैकड़ों व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर । सहारनपुर में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल (रजि.) ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए युवा इकाई का गठन किया। गलीरा रोड स्थित सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण एवं संगठन विस्तार समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें नरेंद्र कुमार को पुनः युवा इकाई का महानगर अध्यक्ष तथा सुशील कुमार को महानगर महासचिव नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा की संस्तुति और जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर की अनुशंसा पर घोषित कार्यकारिणी में रामकुमार एवं सरदार भूपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा उपेंद्र कुमार शर्मा, बिन्नू धीमान, प्रदीप पांचाल, राजनारायण, मो. आजम, धर्मेंद्र कुमार, विकास, दीपक, दिनेश मलिक, आशु बत्रा, रविंद्र कुमार, कुलदीप, रूपचंद सहित अनेक व्यापारियों को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कई अन्य व्यापारियों को सचिव पद पर मनोनीत कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया गया।

समारोह के दौरान पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन 24 घंटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है। किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय या उत्पीड़न होने पर संगठन मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी उद्देश्य से संगठन लगातार विस्तार कर रहा है।

जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि संगठन व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे मामला किसी भी विभाग से जुड़ा हो, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल हमेशा सक्रिय रहेगा। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को प्रदेश पदाधिकारी अनुज गुप्ता, ज्ञान भारती एवं रवि कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अश्वनी गुप्ता, सचिन गुप्ता, संगम अरोड़ा, रोहित अग्रवाल, विश्व वत्स, सीमांत वशिष्ठ, सुमित, अचित अंबल, शिवा गोयल, निशु वर्मा, मनोज कोहली, आशु पुंडीर सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

नवगठित युवा इकाई के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा व्यापारिक हितों की आवाज प्रभावी ढंग से उठाई जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य