Saharanpur Klectrate Masjid Case: काम करने वाले पार्षद दल कोर्ट जाएगा, मंसूर बदर बोले- मस्जिद-मंदिर पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण पर काम करने वाले पार्षद दल की बैठक में प्रशासन के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया गया। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने कहा कि मस्जिद और मंदिर आस्था के केंद्र हैं, इन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर ( दैनिक शहरी चौपाल ) । कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच नगर निगम के “काम करने वाले पार्षद दल” की बैठक पार्षद एवं नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन द्वारा मस्जिद को लेकर जारी आदेश के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने तथा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के साथ मिलकर न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने कहा कि मस्जिद और मंदिर दोनों आस्था और इबादत के स्थान हैं। इन्हें राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित मस्जिद के पक्ष में वर्ष 1911 का बिजली बिल, नगर निगम के अभिलेख तथा खेवट में दर्ज रिकॉर्ड जैसे दस्तावेज उपलब्ध हैं। इन तथ्यों के आधार पर न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी लोग संविधान और कानून का सम्मान करते हैं तथा इस पूरे मामले की कानूनी लड़ाई मस्जिद इंतजामिया कमेटी के साथ मिलकर लड़ी जाएगी। उनका कहना था कि न्यायालय पर पूरा विश्वास है और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से ही न्याय प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में पार्षद समीर अंसारी और सईद सिद्दीकी ने कहा कि संबंधित मस्जिद का इतिहास सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है और उससे हजारों लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर ही होना चाहिए।

पार्षद महमूद हसन और इजहार मंसूरी ने कहा कि सहारनपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल रहा है। शहर की पहचान आपसी सौहार्द से है और इसे हर हाल में बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

पार्षद रईस पप्पू, गुलज़ेब खान और जफर अंसारी ने कहा कि मस्जिद इंतजामिया कमेटी के साथ मिलकर पूरे प्रकरण में प्रभावी कानूनी पैरवी की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सभी दस्तावेज और साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे तथा कानून के अनुरूप अपना पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

बैठक में उपस्थित पार्षदों ने कहा कि किसी भी प्रकार की न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाएगा और शहर की शांति एवं भाईचारे को बनाए रखना सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की।

इस अवसर पर पार्षद आसिफ अंसारी, डॉ. मंसूर, मेनपाल, समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, महमूद हसन, इजहार मंसूरी, रईस पप्पू, गुलज़ेब खान, जफर अंसारी सहित काम करने वाले पार्षद दल के कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में मजबूती से पक्ष रखा जाएगा तथा शहर में शांति, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य