Saharanpur News: वार्ड 33 में नए नलकूप का उद्घाटन, जल संकट से मिलेगी राहत; पार्षद संदीप चौधरी बोले- विकास हमारी प्राथमिकता

सहारनपुर के वार्ड 33 में नए नलकूप का उद्घाटन किया गया। पार्षद संदीप चौधरी ने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या का समाधान होगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर (दैनिक शहरी चौपाल) । शहर के वार्ड संख्या 33 के निवासियों को लंबे समय से पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वार्ड में नए नलकूप (ट्यूबवेल) का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया। नलकूप के चालू होने से क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बेहतर होगी और जल संकट से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

नए नलकूप का उद्घाटन वार्ड 33 के लोकप्रिय पार्षद संदीप चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उद्घाटन के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पार्षद संदीप चौधरी ने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पानी जैसी आवश्यक सुविधा किसी भी नागरिक का अधिकार है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नए नलकूप की स्थापना कराई गई है। इससे वार्ड के अनेक मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति सुचारू होगी और लोगों को पानी के लिए होने वाली परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वार्ड में विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से विकास कार्यों को गति मिल रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शहरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य नागराज गौतम, कुलदीप, मानकमऊ मंडल महामंत्री जयवीर खटाना, महानगर कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कपिल, ऋषभ, चिराग पंवार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने नलकूप के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई कि नए नलकूप के शुरू होने से वार्ड में पेयजल आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक नियमित और बेहतर होगी। लोगों ने पार्षद संदीप चौधरी से भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की।

नलकूप के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नागरिकों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत समस्या का समाधान होने से दैनिक जीवन काफी आसान होगा और गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से भी राहत मिलेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य