Saharanpur News: आईआईए सहारनपुर की नई कार्यकारिणी सक्रिय, उद्योग हित और सदस्यता विस्तार पर बनी रणनीति

आईआईए सहारनपुर चैप्टर की वर्ष 2026-27 की पहली कार्यकारिणी बैठक में उद्योग हित, सदस्यता विस्तार, एमएसएमई विकास और संगठन को अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। नई टीम ने उद्योगों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।

मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर दैनिक शहरी चौपाल । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर की वर्ष 2026-27 की पहली कार्यकारिणी बैठक होटल राजमहल, अंबाला रोड में चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और परिणामोन्मुख बनाने के साथ-साथ उद्योगों की समस्याओं के समाधान, सदस्यता विस्तार तथा औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बैठक की शुरुआत नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपा गया दायित्व उद्योग जगत की अपेक्षाओं और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आईआईए का उद्देश्य उद्योगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कराना, उद्यमियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने वर्ष 2026-27 के दौरान औद्योगिक सेमिनार, कार्यशालाओं, जागरूकता कार्यक्रमों और सदस्य हित से जुड़े आयोजनों की संख्या बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके पदाधिकारियों की सक्रियता और टीम भावना पर निर्भर करती है। उन्होंने सदस्यता अभियान को गति देने, सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचाने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उद्योगों को नई तकनीकों से जोड़ने पर जोर दिया।

चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन ने कहा कि संगठन की मजबूती पारदर्शी कार्यशैली, बेहतर समन्वय और समयबद्ध क्रियान्वयन से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय भूमिका निभाने और उद्योग हित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक गांधी ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईआईए का उद्देश्य केवल बैठकें आयोजित करना नहीं, बल्कि उद्योगों की समस्याओं का समाधान कराना और सहारनपुर चैप्टर को प्रदेश के सबसे सक्रिय चैप्टरों में शामिल करना होना चाहिए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, सड़क, जल निकासी, औद्योगिक सुरक्षा, एमएसएमई योजनाओं और निर्यात प्रोत्साहन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

उपाध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2026-27 में सदस्यता वृद्धि संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होनी चाहिए। वहीं उपाध्यक्ष चेयरमैन संजीव सचदेवा ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी उद्योग हितों की प्रभावी पैरवी करते हुए संगठन को नई पहचान दिलाएगी।

बैठक का संचालन चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल, पूर्व चैप्टर चेयरमैन अशोक बजाज, के.एल. अरोड़ा, आर.के. धवन, अनूप खन्ना सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपने विचार रखे और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में हरजीत सिंह, अशोक छाबड़ा, राजेश सपरा, वीरभान भटेजा, अरविंद खन्ना, संजय अरोड़ा, संजीव कपूर, अक्षय पुंडीर, सुनील अरोड़ा, मनजीत सिंह अरोड़ा, विनोद सेठ, प्रमोद सेठ, गौरांग अरोड़ा, शिवम गोयल, एम.पी. दीक्षित, अविनाश अरोड़ा, ललित धीमान, अनिल सडाना, भारती भानू (एडवोकेट) सहित लगभग 50 कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं उद्योग हितैषी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य