सहारनपुर भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन 2026: शीतल विश्नोई ने पदाधिकारियों संग बनाई रणनीति

सहारनपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने 22 जुलाई को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक की। मजबूत बूथ और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर ,  दैनिक शहरी चौपाल । भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी में भाजपा महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर तक मजबूत होने के कारण ही पार्टी लगातार जनविश्वास हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन तथा मजबूत भाजपा का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों के माध्यम से ही पार्टी की नीतियां और योजनाएं आम जनता तक पहुंचती हैं। इसलिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान दे। बैठक में सम्मेलन में अधिक से अधिक बूथ अध्यक्षों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जानकारी दी गई कि देहात विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे विरासत वेंकट हॉल, मुजफ्फरनगर रोड, गागलहेड़ी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शामली सत्येंद्र तोमर उपस्थित रहेंगे और बूथ अध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती के गुर बताएंगे।

वहीं नगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शाम 5 बजे सेठ गंगा प्रसाद जनमंच सभागार में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर विजय शुक्ला मौजूद रहेंगे और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं से संवाद और बूथ स्तर तक समन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं।

बैठक में भाजपा महानगर इकाई के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य