Saharanpur News: जनसुनवाई में नगरायुक्त शिपू गिरि का एक्शन, पांच शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण

सहारनपुर नगर निगम की जनसुनवाई में नगरायुक्त शिपू गिरि ने पांच शिकायतों में से दो का तत्काल समाधान कराया। सफाई, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर , दैनिक शहरी चौपाल । नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगरायुक्त शिपू गिरि ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को जनसुनवाई में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो सफाई संबंधी समस्याओं का तत्काल मौके पर ही समाधान करा दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान वार्ड-31 स्थित शकूर नगर, मानकमऊ निवासी हामिद हसन ने क्षेत्र में नाले की सफाई न होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं वार्ड-32 खान आलमपुरा निवासी सरफराज ने काका चाय वाली गली के पास लंबे समय से सफाई न होने की समस्या नगरायुक्त के समक्ष रखी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त शिपू गिरि ने तत्काल संबंधित क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक और सफाई मित्रों को मौके पर भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले और आसपास के क्षेत्र की सफाई कराई, जिससे दोनों शिकायतों का उसी समय निस्तारण कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त वार्ड-67 चिलकाना रोड स्थित हबीबगढ़ निवासी रिजवान ने क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की। वहीं वार्ड-70 लक्खी गेट निवासी अयान खान ने नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए शिकायत दर्ज कराई। वार्ड-32 के निवासी सरफराज ने काका चाय वाली गली में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की मांग भी रखी।

इन तीनों मामलों में नगरायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करें, शिकायतों का सत्यापन करें और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान करना है तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।

नगरायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें तथा प्रत्येक शिकायत पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी तथा अतिक्रमण जैसी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं जनसुनवाई अथवा नगर निगम के माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि उनका समयबद्ध समाधान कराया जा सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य