शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर ,दैनिक शहरी चौपाल । सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नई दिल्ली स्थित लोकसभा (संसद भवन) के भ्रमण एवं संसदीय कार्यवाही के अवलोकन के लिए सहारनपुर से रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने किया। प्रतिनिधिमंडल एक बस और चार कारों के काफिले के साथ राजधानी के लिए रवाना हुआ।
प्रतिनिधिमंडल को आयकर अधिकारी आर.सी. सोनकर ने नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर व्यापारियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस भ्रमण को व्यापारिक समुदाय के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया।
महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य व्यापारियों एवं उद्यमियों को देश की संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति निर्माण की प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय विकास में संसद की भूमिका से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि संसद का भ्रमण व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव होगा, जिससे उन्हें लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण समाज के विभिन्न वर्गों में लोकतंत्र के प्रति विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। व्यापारिक समुदाय केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए व्यापारियों का संसदीय व्यवस्था से परिचित होना आवश्यक है।
प्रतिनिधिमंडल में महानगर महामंत्री इंजीनियर अजय शर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष अंकित जैन, कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, उपाध्यक्ष प्रवीण गाबा, संजय मोहन गुप्ता, प्रशांत गोयल, गौरव अग्रवाल, पवन गुप्ता, सुनील भगत, अजय कुमार जैन, आलोक मित्तल, शुभम जैन, केतन गुप्ता, अवनि गोयल, लावण्या गोयल, अमित कुमार अग्रवाल, अलका गुप्ता, विजय कुमार तनेजा, दीपक गुप्ता, मोनिका गोयल, शलभ राय, मीनू मित्तल, दीपक रहेजा, ताजेंद्र तनेजा, सुरेंद्र क्वाटरा, देव शरण आहूजा, संजय बतला, राकेश ढींगरा, मनीष गांधी, पंडित अरुण कोडनीय, रमित चुघ, विनोद मल्होत्रा, अंजलि मल्होत्रा, नीति गुप्ता, पूनम सिंघल, सजल गोयल, अलीशा गोयल, इशीर गोयल, अरुण गर्ग, मुक्ता गर्ग, विभोर गर्ग और अभिनव मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह भ्रमण व्यापारियों के लिए नई सीख और अनुभव लेकर आएगा तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति उनकी समझ और सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।








