सहारनपुर कांवड़ यात्रा 2026: 15 स्वास्थ्य शिविर, 19 एंबुलेंस और 47 डॉक्टर तैनात, सीएमओ ने जारी किए विशेष निर्देश

श्रावण कांवड़ यात्रा 2026 के लिए सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। 15 स्वास्थ्य शिविर, 19 एंबुलेंस, 47 चिकित्सक और 41 फार्मासिस्ट तैनात किए गए हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने चिकित्सकों को श्रद्धालुओं के प्राथमिकता के आधार पर उपचार के निर्देश दिए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर दैनिक शहरी चौपाल श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात एवं डायवर्जन योजना जारी कर दी है। यह विशेष ट्रैफिक प्लान 29 जुलाई की मध्यरात्रि से 11 अगस्त 2026 तक दो चरणों में लागू रहेगा। इस दौरान कांवड़ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी, जबकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित शर्तों के तहत छूट प्रदान की जाएगी।

पुलिस प्रशासन के अनुसार जनपद में तीन प्रमुख कांवड़ मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पहला मार्ग काली नदी पुल–गागलहेड़ी–देहरादून चौक–घंटाघर–सरसावा–शाहजहांपुर होते हुए यमुनानगर (हरियाणा) तक जाएगा। दूसरा मार्ग छुटमलपुर–मुजफ्फराबाद–कलसिया–बेहट–गंदेवड़–नौसेरा–हथनीकुंड होकर यमुनानगर तक रहेगा। तीसरा मार्ग देवबंद–बड़गांव–नानौता–तीतरों–गंगोह से करनाल और शामली की ओर निर्धारित किया गया है।

पहले चरण में सीमित समय तक मिलेगी भारी वाहनों को अनुमति

यातायात व्यवस्था का पहला चरण 29/30 जुलाई की मध्यरात्रि से 4 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में कांवड़ मार्ग के एक ओर कांवड़ियों का आवागमन होगा, जबकि दूसरी ओर केवल हल्के वाहनों को नियंत्रित रूप से चलने की अनुमति रहेगी। भारी एवं मध्यम वाहनों को केवल रात्रि 12 बजे से प्रातः 3 बजे तक निर्धारित मार्गों से शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

दूसरे चरण में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

5 अगस्त से 11 अगस्त तक लागू दूसरे चरण में शहर क्षेत्र में सभी भारी एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हल्के वाहन भी मुख्य कांवड़ मार्ग का उपयोग नहीं कर सकेंगे। उन्हें केवल निर्धारित क्रॉसिंग प्वाइंटों से ही मार्ग पार करने की अनुमति होगी। भीड़ की स्थिति को देखते हुए घंटाघर और दर्पण तिराहे पर पुलिस मौके के अनुसार यातायात संचालित करेगी।

आवश्यक सेवाओं को मिलेगी विशेष छूट

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दूध, गैस सिलेंडर, पेट्रोलियम टैंकर, ऑक्सीजन, एंबुलेंस, नगर निगम, बिजली विभाग, दूरसंचार विभाग और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। हालांकि इन वाहनों को भी कांवड़ मार्ग पार करने के लिए केवल अंबेडकर चौक का उपयोग करना होगा।

बसों और ऑटो-ई-रिक्शा के लिए अलग व्यवस्था

कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून रोडवेज बस स्टैंड का संचालन अस्थायी रूप से कांशीराम कॉलोनी बस स्टैंड से किया जाएगा। दूसरे चरण में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गंगोह और नकुड़ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें मानकमऊ बस स्टैंड से संचालित होंगी।

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं। पहले चरण में वे कांवड़ मार्ग से बचते हुए शहर में संचालित होंगे, जबकि दूसरे चरण में उन्हें अग्रसेन चौक, कोर्ट रोड, हसनपुर चौक और लिंक रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।

सीमावर्ती राज्यों के लिए भी अलग रूट प्लान

दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, हरिद्वार, देहरादून, यमुनानगर, करनाल, शामली और विकासनगर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन रूट निर्धारित किए गए हैं। अधिकांश भारी वाहनों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और बाईपास मार्गों से भेजा जाएगा, जबकि कुछ मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

पुलिस ने की सहयोग की अपील

सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा अवधि के दौरान जारी ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें। अनावश्यक रूप से कांवड़ मार्ग पर वाहन न लाएं, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि सभी के सहयोग से ही लाखों शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सकेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य