Saharanpur News: सपा ने मनाया ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ मनाकर संविधान और आरक्षण की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर , दैनिक शहरी चौपाल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सहारनपुर में ‘आरक्षण दिवस’ को ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान एवं आरक्षण व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लेते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 26 जुलाई का दिन सामाजिक न्याय के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फुले की सोच को आगे बढ़ाते हुए कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में आरक्षण व्यवस्था लागू कर सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक शुरुआत की थी। बाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयासों से यही व्यवस्था भारतीय संविधान में सामाजिक न्याय के मूल आधार के रूप में स्थापित हुई।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उनका कहना था कि संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

पूर्व मंत्री विनोद तेजियन तथा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर, जिला उपाध्यक्ष किरणपाल राणा तथा अनुसूचित जनजाति राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान, सामाजिक न्याय और आरक्षण व्यवस्था की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाना और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना है।

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी एवं प्रवक्ता फैसल सलमानी, रफत खान, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मुस्तकीम राणा, जमाल साबरी एडवोकेट, महजबी खान, हसीन कुरैशी, अरविंद राणा, मंजू रानी, शाहिद मंसूरी, अमित जाटव, इस्लाम अल्वी, नाजिया, मनीषा, उषा वाल्मीकि, संदीप कुमार, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य