Saharanpur News: कांवड़ यात्रा 2026 से पहले नानौता में चला मेगा सफाई अभियान, गंगोह रोड को बनाया जा रहा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित

कांवड़ यात्रा 2026 से पहले नानौता नगर पंचायत ने गंगोह रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया। नाले-नालियों की सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अस्थायी शौचालय की तैयारी तेज।

फैय्याज अली आब्दी 

नानौता (सहारनपुर)। आगामी पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर नगर पंचायत नानौता ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से गंगोह रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर फैली गंदगी हटाई गई, नालों और नालियों की सफाई कर गाद निकाली गई तथा पूरे मार्ग को साफ-सुथरा बनाने का कार्य किया गया।

नगर पंचायत चेयरमैन रुमाना अफजाल खान के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व चेयरमैन प्रतिनिधि अफजाल खान ने किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान में ठेकेदार राशिद खान, बासीद खान, नायक संदीप कुमार, अंकित गौतम सहित नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

गंगोह रोड कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है, जहां से हर वर्ष हजारों शिवभक्त गुजरते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने मार्ग की व्यापक सफाई कराई। सड़क किनारे उगी झाड़ियां और घास-फूस हटाई गई, नालियों से गाद निकालकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया तथा पूरे मार्ग से कूड़ा-कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

चेयरमैन प्रतिनिधि अफजाल खान ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सावन शुरू होने से पहले पूरे कांवड़ मार्ग को पूरी तरह साफ और व्यवस्थित कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं।

नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि सफाई अभियान के साथ-साथ कांवड़ मार्ग पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा अस्थायी शौचालयों की स्थापना भी सुनिश्चित की जाएगी। यात्रा के दौरान नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सफाई टीमों की भी तैनाती की जाएगी, जिससे मार्ग लगातार स्वच्छ बना रहे।

स्थानीय नागरिकों और कांवड़ सेवा समितियों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते शुरू की गई तैयारियों से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और नानौता से गुजरने वाले कांवड़ मार्ग पर बेहतर व्यवस्थाएं देखने को मिलेंगी। नगर पंचायत ने भी आम नागरिकों से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य