Saharanpur News: सहारनपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार पर मंथन

सहारनपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रूबी खान, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं सह प्रभारी महमूद खान तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक नसीम कुरैशी के सहारनपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजित बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का आयोजन अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुलशेर आलम शाह, महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पठान के नेतृत्व में हुआ। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता के लिए मजबूत संगठन सबसे आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है और अल्पसंख्यक कांग्रेस इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

रूबी खान ने सहारनपुर इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए जिलाध्यक्ष गुलशेर आलम शाह, महानगर अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पठान, डॉ. यासमीन राव, प्रदेश सचिव दानिश खान तीतरो सहित पूरी टीम को बधाई दी।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, विधायक सुरेंद्र कपिल, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी, अमरदीप जैन, मुनीश सहगल, मधु सहगल, शहनाज़ नेतानी, नूरिया मिर्जा, शाकिर अंसारी, मुर्सलीन मद्दा, महरबान आलम, चौधरी मुजफ्फर अली गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य