Saharanpur News: गुरु पूर्णिमा अभियान के तहत विधायक राजीव गुंबर ने संतों से लिया आशीर्वाद, सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

सहारनपुर में भाजपा के गुरु पूर्णिमा अभियान के तहत नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने विभिन्न मंदिरों में संतों एवं आचार्यों से भेंट कर आशीर्वाद लिया। गुरु परंपरा, भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया।

मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर चलाए जा रहे गुरु पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) पर्व अभियान के अंतर्गत नगर विधायक राजीव गुंबर ने शहर के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर संतों, आचार्यों एवं पंडितों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनका सम्मान कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।

अभियान के दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने जैन बाग स्थित जैन मंदिर में आचार्य पंडित प्रगित कौशिक से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद दिल्ली रोड स्थित सालासर बालाजी धाम में पंडित अभिषेक कृष्णात्रे, पंत विहार कॉलोनी में पंडित कौशलेन्द्र स्वामी तथा मोरगंज स्थित मंदिर में पंडित हरिशंकर गोनियाल से मुलाकात कर गुरु पूर्णिमा के महत्व पर चर्चा की।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही व्यक्ति को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाकर जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने गुरुजनों, संतों और ऋषि-मुनियों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। भाजपा द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि गुरु हमारे जीवन में ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि संतों एवं धर्माचार्यों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की पहचान है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सद्भाव, संस्कार और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा अभियान के माध्यम से समाज को गुरु परंपरा के महत्व से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से प्रेरणा प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर केशव मंडल प्रभारी शैलेंद्र भूषण गुप्ता, प्रताप मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य