Saharanpur News: कांवड़ यात्रा में अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस सख्त, युवक गिरफ्तार; तीन ट्रक समेत पांच वाहन सीज

कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान गागलहेड़ी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। तीन ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल सीज कर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांवड़ मार्ग पर वाहनों की गहन जांच की। पुलिस ने इस दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में अनुराग जिंदल पुत्र सुभाष चंद निवासी हथौली, साढ़ौली कदीम, थाना कोतवाली देहात को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत गिरफ्तार किया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत तीन ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही, अवैध पार्किंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त, बैरिकेडिंग और वाहन चेकिंग की जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून-व्यवस्था भंग करने, यातायात बाधित करने या प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं सीज किए गए वाहनों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

सहारनपुर पुलिस ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य