Saharanpur News: घंटाघर पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। नगर निगम के आयोजन में महापौर, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व पार्षदों ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की।

घंटाघर पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। नगर निगम के आयोजन में महापौर, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व पार्षदों ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर का घंटाघर रविवार शाम शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। नगर निगम की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों, व्यापारियों, कांवड़ शिविर संचालकों और पार्षदों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों से घंटाघर का पूरा क्षेत्र महक उठा और ‘बोल बम’ तथा ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा सहित कई पार्षदों ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा के बीच उत्साहपूर्वक नृत्य भी किया। कांवड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ और लगातार लग रहे शिव के जयकारों से शहर का हृदय स्थल घंटाघर पूरी तरह शिवमय नजर आया। मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों ने भी हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और जयघोष करते हुए अपनी यात्रा जारी रखी।
कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, मुजफ्फरनगर से स्थानीय निकाय सीट की एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, हेमंत अरोड़ा, केएल अरोड़ा और अमित गगनेजा सहित अन्य लोगों ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। सभी ने कांवड़ियों का वंदन करते हुए भगवान शिव से महानगरवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की मंगलकामना की।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय सांस्कृतिक चेतना और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नगर निगम कांवड़ यात्रा को भव्य, दिव्य और श्रद्धापूर्ण बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कांवड़ व्यवस्था में जुटे नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और शिविर संचालकों के योगदान की सराहना की।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय संस्कृति और आस्था को पीढ़ी दर पीढ़ी जीवंत बनाए रखने वाले प्रमुख आयोजनों में शामिल है।
एमएलसी वंदना वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कांवड़ यात्रा को भारतीय संस्कृति और सभ्यता की संवाहक बताया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बदलाव आया है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कांवड़ यात्रा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त रखने की दिशा में नगर निगम तथा कांवड़ शिविर संचालकों के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की ओर से पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़ और पार्षद ज्योति अग्रवाल ने अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। कांवड़ यात्रा को भविष्य में भी प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त रखने के उद्देश्य से कांवड़ संघ द्वारा तैयार किए गए दो हजार बर्तनों के नए भंडार को कांवड़ शिविर संचालकों को अतिथियों के माध्यम से प्रदान किया गया। कांवड़ संघ की ओर से दिनेश सेठी, राजकुमार मक्कड़ और संजय फुटेला ने शिविर संचालकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मेरिडेल एकेडमी, पंजाबी बाग के बच्चों ने भगवान शिव, माता पार्वती और बुद्धि विनायक गणेश के स्वरूप में प्रस्तुति देकर विशेष आकर्षण बटोरा। बच्चों की प्रस्तुति को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी रही।
इस अवसर पर अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, नोडल अधिकारी एवं अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, विधायक प्रतिनिधि योगेश कुमार, विहिप के आरसी शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री किशोर शर्मा, मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, यशपाल त्रेहन, अजय वशिष्ठ, नीरज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्षद और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य