Saharanpur News: आईआईए सहारनपुर में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उद्यमियों ने लिया आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

सहारनपुर में आईआईए चैप्टर कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। उद्यमियों ने ध्वजारोहण कर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

मनोज मिड्ढा 

सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) सहारनपुर चैप्टर की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस आईआईए भवन, ट्रेड सेंटर, प्रताप मार्केट में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में ध्वजारोहण के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उद्योग जगत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सड़ाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा, चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन एवं कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन कालड़ा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के साथ राष्ट्र के विकास की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। उद्योग रोजगार के अवसर पैदा करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने उद्यमियों से नई तकनीक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने कहा कि देश की आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के लिए मजबूत उद्योग एवं सशक्त एमएसएमई क्षेत्र जरूरी है। उन्होंने कौशल विकास, आधुनिक तकनीक, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

चैप्टर सचिव अनुज कुमार जैन ने कहा कि उद्योग एवं व्यापार जगत देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आईआईए सहारनपुर चैप्टर उद्यमियों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन कालड़ा ने कहा कि उद्योगों का विकास केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे रोजगार, कौशल विकास और परिवारों की आर्थिक मजबूती को भी गति मिलती है। उन्होंने उद्यमियों से गुणवत्ता, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व चैप्टर चेयरमैन के.एल. अरोड़ा, संदीप गुप्ता, आर.के. धवन, अनूप खन्ना, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह, विनय दहूजा, अनिल अग्रवाल, वीरभान भटेजा, अरविंद खन्ना, राजेश गुप्ता, कानूनी सलाहकार भारती भानू, गुरुप्रीत सिंह बग्गा, अमित अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, मनोज जैन, पंकज गोयल, एम.पी. सिंह चावला, वरुण चावला, मौ. गुलबशर सहित करीब 50 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य