सहारनपुर में व्यापारी एकता विकास मंडल का स्थापना दिवस, पवन गोयल ने एकजुटता पर दिया जोर

सहारनपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल के स्थापना दिवस पर व्यापारी एकजुटता और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल ने मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग एवं व्यापारी एकता विकास मंडल के स्थापना दिवस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यापारियों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की मजबूती के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आपसी मतभेदों को दूर कर एकजुट होकर संगठन के साथ खड़ा होना चाहिए।

जिला अध्यक्ष कुशल शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना और उसकी समस्याओं में मजबूती से साथ खड़ा होना है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

महामंत्री मयंक अग्रवाल ने व्यापारियों के बीच संवाद को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद के माध्यम से समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जा सकती है। कोषाध्यक्ष अंकुर सिंगल ने संगठन में पारदर्शिता और अनुशासन को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के आगामी विस्तार और व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप धमीजा, आशु सिंगल, सुबास सिंगल, गिरीश सिंगल, योगेश गोयल, सुनील सिंगल, असीम रस्तोगी, हिमांशु बजाज, सूरज शुक्ला, सिद्धार्थ छाबड़ा, राहुल टंडन, गौरव नारंग, अभिजीत सिंह छाबड़ा, मिंटू जग्गा, राजीव सचदेवा, विभु गोयल, हर्षित वर्मा, सुनील मित्तल, आशीष गर्ग, मुकुल सिंगल, हरीश, अनमोल जैन, राकेश गांधी, आकाश वर्मा, योगेश बंसल, प्रतीक बंसल, पवन शर्मा और सुशील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य