शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में कुलपति महोदया प्रोफेसर विमला वाई जी की प्रेरणा से “कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय”, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत लाइव प्रसारण का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर खेलों के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का परिचय दिया।
इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा खिलाड़ियों एवं खेल जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर किए गए संवाद का लाइव प्रसारण उपस्थितजनों ने देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
लाइव प्रसारण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री कमल कृष्ण, एन.एस.एस नोडल अधिकारी डॉ. राम कुमार, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, इंजीनियर विवेक पुंडीर, डॉ. हर्ष सिंह, डॉ. विजय प्रताप, डॉ डिम्पल चौधरी, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. प्रतिभा चौहान, डॉ. संदीप कुमार एवं डॉ. अंकिता चौधरी, सुश्री रोशनी मोदी, श्री अभिषेक सैनी सहित अन्य शिक्षक एवं विश्वविद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के वातावरण को और अधिक सुदृढ़ किया।








