78 वर्षीय भाई की कलाई पर 88 और 85 साल की बहनों ने बांधी राखी

रक्षाबंधन पर छलका भाई-बहनों का स्नेह, शीतल टंडन बोले—उम्र बढ़ने के साथ और गहरा होता है भाई-बहन का रिश्ता

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शीतल टंडन ने रेलवे रोड स्थित अपने आवास पर अपनी बड़ी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। उनकी बड़ी बहन श्रीमती जनक रानी कपूर (88) तथा दूसरी बड़ी बहन श्रीमती राज दुलारी धवन (85), जो विशेष रूप से कुराली, पंजाब से सहारनपुर पहुंचीं, ने भाई शीतल टंडन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
इस अवसर पर वर्षों पुराने भाई-बहन के स्नेह, अपनत्व और पारिवारिक मूल्यों की भावुक झलक देखने को मिली। राखी बंधवाने के बाद शीतल टंडन ने कहा, “जिसका प्यार कभी न हो कम, उसे बहन कहते हैं। बहनों की प्रसन्नता से बढ़कर किसी भाई के लिए कोई सुख नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता उम्र बढ़ने के साथ और अधिक गहरा, आत्मीय और सम्मानपूर्ण होता जाता है।
शीतल टंडन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, स्नेह और पारिवारिक संस्कारों का अनुपम पर्व है। उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 78 वर्ष है और इस उम्र में भी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाने का आनंद और भावनात्मक जुड़ाव पहले की तरह ही कायम है।
उन्होंने कहा कि राखी केवल कलाई पर बंधने वाला धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और आजीवन आत्मीयता का पवित्र संकल्प है। आज की युवा पीढ़ी को भी भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते की गरिमा और पारिवारिक मूल्यों को समझते हुए इसे सदैव सहेजकर रखना चाहिए।
इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। पूरे परिवार में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य