बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, लिया आशीर्वाद

क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन बहनों ने भाइयों से लिया सुरक्षा का वचन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहटनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भाई बहन का अटूट प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने जहां अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा करने का बचन दिया।इस अवसर पर कोतवाली पुलिस कर्मियों को ब्रह्मा ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने राखी बांधी तो पुलिस ने भी उनकी सुरक्षा करने का वचन दिया गया।

शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के घर जाकर उनके तिलक कर के रक्षा सूत्र बांधा वही भाईयों ने अपनी बहनों को उपहार भेट कर उनकी सुरक्षा का वचन दिया। भाइयों ने भी बहनों के घर जाकर उनसे राखी बंधवा कर उन्हें आशीर्वाद देकर सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

रक्षा बंधन के त्यौहार पर सुबह से ही राखी और मिठाईयों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। सड़कों पर कारों एवं दुपहिया वाहनों की भीड़ रही। दूर दराज इलाकों से आने वाली बहनों ने शाम तक अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बे के भीड़ भाड़ वाले मुख्य बाजारों एवं तिराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह लिखीत फोर्स के साथ नगर सहित भीड़ भाड़ वाले इलाको में गश्त करते रहे

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य