28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त

– गुणवत्ता के साथ नहीं किया जायेगा कोई समझौता
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के सीईओ/नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज दोपहर स्मार्ट सिटी योजना के तहत ढमोला नदी पर राकेश सिनेमा और सपना सिनेमा के बीच निर्मित कराये जा रहे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने हर हाल में 28 फरवरी 2026 तक देहरादून रोड की ओर निर्माणाधीन पहुंच मार्ग का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को साफ शब्दों में कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा।
स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त शिपू गिरि आज दोपहर स्मार्ट सिटी अधिकारियों व कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों के साथ राकेश सिनेमा और सपना सिनेमा के बीच ढमोला नदी पर बनाये जा रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। जीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा 28 फरवरी 2026 तक पुल का देहरादून रोड की ओर पहुंच मार्ग पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर तरुण चतुर्वेदी ने नगरायुक्त को बताया कि बाकि समस्त कार्य पूरा हो चुका है, वर्तमान में देहरादून रोड की ओर पहुंच मार्ग वाली सड़क का कार्य शेष है जिसे 28 फरवरी 2026 तक अवश्य पूरा कर दिया जायेगा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने आज रात से ही कार्य शुरु करने का आश्वासन दिया।
न्गरायुक्त शिपू गिरि ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि 28 फरवरी तक हर हाल में कार्य पूर्ण कर दें। उन्होंने पहुंच मार्ग के बीच आ रहे बिजली के खंभों एवं दो ट्रांस्फार्मर को हटाने के सम्बंध में कहा कि यदि यह कार्य कार्यदायी संस्था एवं उत्तर प्रदेश विद्युत निगम समय से पूर्ण नही ंकर पाते हैं तो सीधे निविदा के माध्यम से कार्य पूर्ण करा लिया जाए। इस दौरान मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह व कार्यदायी संस्था के सहायक परियोजना प्रबंधक उमेश आदि मौजूद रहे।
फोटो- पुल का निरीक्षण करते स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त शिपू गिरि
फोटो- मैप पर कार्य की प्रगति का अवलोकन करते नगरायुक्त शिपू गिरि

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य