Saharanpur News: नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंची 11 समस्याएं, तीन का मौके पर हुआ निस्तारण

नगर निगम की जनसुनवाई में 11 समस्याएं पहुंचीं। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सफाई, नाली और घास कटाई से जुड़ी तीन समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया गया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की ओर से 11 समस्याएं नगरायुक्त शिपू गिरि के समक्ष रखी गईं। इनमें से तीन समस्याओं का संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर तत्काल निस्तारण कराया गया। वहीं स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और गोबर से गंदगी फैलाने सहित अन्य शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वार्ड 61 आजाद कॉलोनी निवासी शाहनवाज ने नियमित सफाई कराने की मांग की। इसी तरह वार्ड 13 ट्रांसपोर्ट नगर निवासी जितेंद्र कुमार गोयल ने आईटी ऑफिस के सामने नाली की सफाई कराने का प्रार्थना पत्र दिया। नगरायुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों एवं सफाई मित्रों को मौके पर भेजकर दोनों स्थानों पर सफाई कराई गई।

वार्ड 16 साउथ सिटी निवासी दीपक गोयल ने क्षेत्र में बढ़ी घास कटवाने की मांग रखी। उद्यान विभाग के कर्मचारियों को भेजकर घास की कटाई कराते हुए समस्या का समाधान कराया गया।

इसके अलावा वार्ड 38 न्यू भगवती कॉलोनी के संजय जैन, वार्ड 11 मवींकला निवासी स्वतंत्रपाल, वार्ड 13 गोविंद विहार जनता रोड निवासी मुकेश कुमार, वार्ड 48 आवास विकास दिल्ली रोड निवासी सतीश कुमार, वार्ड 58 मौहल्ला कायस्थान निवासी मुकेश जैन तथा वार्ड 35 बंदरो वाला बाग निवासी दीपचंद ने स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की शिकायत की। नगरायुक्त ने पथ प्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में गोबर से गंदगी फैलाने और अतिक्रमण से संबंधित दो अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुईं। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, सहायक नगरायुक्त विकास धर दुबे, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य