Saharanpur News: भाजपा ने आगामी अभियानों को लेकर बनाई रणनीति, बूथ समितियों के सत्यापन पर जोर

भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी अभियानों को लेकर बैठक हुई। 2 और 3 सितंबर को मंडल-शक्ति केंद्रों पर बैठकें और बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक अभियानों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लखनऊ में आयोजित कार्यशाला के बाद सभी जिलों में आगामी अभियानों को लेकर बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 2 और 3 सितंबर को मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के दौरान मंडल समितियों के साथ ही बूथ समितियों का सत्यापन किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सभी अभियानों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने सभी मंडलों में मंडल प्रवासियों की नियुक्ति करते हुए निर्देश दिए कि दो दिनों के भीतर सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों को गति दी जाए।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, मेला राम पंवार, बिजेंद्र कश्यप, डीसीडीएफ चेयरमैन सोमेंद्र राणा, जिला महामंत्री पवन सवाई, विपिन चौधरी, राकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष किशोर चौधरी, चंद्रपाल राणा, संजय राणा, संदीप शर्मा, रक्षा नामदेव, विजेंद्र चौधरी, जिला मंत्री सारिका, राहुल चौधरी, सोनित कश्यप, मांगेराम सैनी, जिला मीडिया प्रभारी सन्नीदेव चौधरी, सह मीडिया प्रभारी नवीन लांबा, सुजीत चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य