श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भजन संध्या में अर्धरात्रि तक झूमे श्रद्धालु

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मनकामेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित भव्य भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का मनमोहक वातावरण देखने को मिला। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील जैन एवं खुशी जैन ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा श्रीगणेश पूजन पंडित राजकुमार बड़थ्वाल ने कराया और दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल सांवरिया व मुकेश गुप्ता ने श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। “नैनन में श्याम बसाई देयो, मोहे प्रेम का रोग लगाई देयो”, “ आप

की कृपा से सब काम हो रहा है। करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है” तथा “हे गोविंद, हे गोपाला” नजर ना लग जाये जैसे भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते और नृत्य करते रहे।

भजन संध्या के दौरान जुगल किशोर, घ्यानू भक्त, राधा-कृष्ण, बाहुबली हनुमान तथा राम दरबार, गुब्बारे मे श्रीकृष्ण राधा, गोपियां की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजसिंह साध, सतीश राठौर,क्षेत्रीय उपाध्यक्षबिजेंदर कश्यप, जसबीर सिंह, नीरज गोयल,प्रमोद शर्मा, नवीन खुराना,संजय राठौर, बिल्लू राठौर,केवल कृष्ण, विशाल बंसल, धर्मपाल सैनी, डा० मनोज गुप्ता, नरेंद्र बंसल,राजपाल सिंह,चौधरी कविराज, मांगेराम शर्मा, राजीव पाराशर, विकास गुप्ता,राहुल गोयल,

,केवल कृष्ण, धर्मपाल सैनी,विपिन गोयल, कन्हैया बंसल और सहित समिति के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत रविवार को विशाल भंडारा तथा सोमवार को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य