पटना में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

 

अमित कुमार उपाध्याय

चिलकाना। क्षेत्र के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चिलकाना क्षेत्र के गांव पटना स्थित मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चिलकाना थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा और अन्य देवी-देवताओं की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें श्री हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें हनुमान जी द्वारा भगवान राम और लक्ष्मण को अपने कंधों पर बैठाकर ले जाने का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया।

रात्रि 12 बजे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य