मिशन शक्ति टीम ने लगाई चौपाल, महिलाओं को किया जागरूक 

मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक 

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट । सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके अधिकारों को समझने के लिए बहु बेटी कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया।

रविवार को मिशन शक्ति टीम ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनवरपुर बरौली में निरीक्षक बलबीर सिंह,महिला उप निरीक्षक महिमा चौधरी के नेतृत्व में बहु बेटी

सम्मेलन के अंतर्गत चौपाल लगाई गई,इस कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं को महिला सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 के ( द्वितीय चरण) मे बालिकाओं व महिलाओं को डिजिटल अरेस्टिंग व झूठी अफवाह के विश्व में विस्तार पूर्वक बताया गया। सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओ और बच्चो के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमो के बारे मे बताया एवं उनके अधिकारो,सुरक्षा और संरक्षण के बारे मे जागरुक किया गया। ऑपरेशन शील्ड के तहत दुकानों की चेकिंग की गई। सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गयी तथा महिलाओ और बालिकाओ को सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्प लाईन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे मे जानकारी दी गयी चौपाल में मौजूद महिलाओं से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गई इस अवसर पर मुख्य रूप से मिशन शक्ति टीम की,महिला कांस्टेबल शीतल, महिला कांस्टेबल शीतल,महिला हेड कांस्टेबल मीनाक्षी, ललिता मौजूद रही।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य