अमित कुमार उपाध्याय
सहारनपुर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चिलकाना थाने के नवागत थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा का अंगवस्त्र पहनाकर एवं भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा ने नवागत थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण और मजबूत होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। चेतन शर्मा ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा सदैव सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं जनहित के कार्यों के लिए सक्रिय रही है। संगठन की ओर से क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। नवागत थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, संगठन के संरक्षक राकेश शर्मा, श्रीगतिमान ट्रेडर्स के प्रोपराइटर एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज त्यागी, मानवाधिकार इमरजेंसी हेल्पलाइन एसोसिएशन के जिला संगठक मंत्री देव शर्मा, सुभाष शर्मा, बिट्टू शर्मा, डॉ. दीपांशु शर्मा, अंकित सैनी, विनोद शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








