एमएसएमई इकाइयों को बड़े खरीदारों से जोड़ने की पहल, विक्रेता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को बड़े खरीदारों, सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जोड़ने और उन्हें नए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम-2026 सह-औद्योगिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई-विकास कार्यालय आगरा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार तथा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सहारनपुर चैप्टर के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त शिपू गिरि ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर एमएसएमई-डीएफओ आगरा के सहायक निदेशक अभिषेक सिंह, नेहा मेहते, जितेंद्र कुमार यादव, आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा, कार्यक्रम कन्वीनर आर.के. धवन सहित बड़ी संख्या में उद्यमी, अधिकारी और विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने कहा कि सहारनपुर की पहचान काष्ठकला के साथ-साथ यहां के मेहनती, प्रतिभाशाली और नवाचारशील उद्यमियों से भी है। ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योगों को बड़े खरीदारों, सरकारी संस्थानों और नए बाजारों से सीधे जुड़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र रोजगार के साथ अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। बाजार, तकनीक, वित्त और सरकारी खरीद से बेहतर जुड़ाव होने पर सहारनपुर के उद्योग नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। एमएसएमई-डीएफओ आगरा के सहायक निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर, रुड़की और शामली क्षेत्र की करीब 50 एमएसएमई इकाइयों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, इंडियन ऑयल, एनटीपीसी, भेल, गेल, जेम, एनएसआईसी सहित विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों के प्रतिनिधि तथा सिडबी और पीएनबी जैसे वित्तीय संस्थान भी सहभागी हैं। आईआईए चैप्टर चेयरमैन एस. कुमार अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमियों को क्रेता-विक्रेता संवाद, सरकारी खरीद, विक्रेता पंजीकरण, नए ग्राहक और व्यापारिक अवसर उपलब्ध होंगे। आईआईए का प्रयास है कि सहारनपुर के अधिक से अधिक एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी खरीद एवं बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों की वेंडर चेन से जोड़ा जाए। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने कहा कि विक्रेता विकास कार्यक्रम केवल उत्पादों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बड़े खरीदारों से संपर्क, नए व्यापारिक संबंध और कारोबार के विस्तार का मंच है। कार्यक्रम कन्वीनर आर.के. धवन ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य उद्यमियों को वास्तविक व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराना और सरकारी एवं संस्थागत खरीदारों से उनका सीधा संपर्क स्थापित करना है। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न औद्योगिक स्टॉलों का अवलोकन किया और उद्यमियों से उनके उत्पादों, उत्पादन क्षमता, तकनीक एवं व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी ली।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य