Saharanpur News: नानौता पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

नानौता पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के बिजली तार और पीली धातु की अंगूठी बरामद की गई।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नानौता। थाना नानौता पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार तथा एक पीली धातु की अंगूठी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानौता पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि छह सितंबर 2026 को शराफत हुसैन निवासी चाहमजली कोट, कस्बा एवं थाना नानौता ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा बिजली के तार के बंडल चोरी किए जाने की सूचना दी थी। मामले में मु0अ0सं0 121/26 के तहत धारा 305(R) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वहीं दूसरे मामले में बुन्दुगढ़ निवासी वसीम पुत्र शफी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके घर से 80 हजार रुपये की नकदी और पीली धातु की एक अंगूठी चोरी कर ले गए। इस मामले में मु0अ0सं0 122/26 के तहत धारा 305(R) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष विकास चरण के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सात सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हिमामपुर नहर पुल से कुंखाखेड़ा जाने वाली नहर पटरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहिद पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, भारी अड्डा, कस्बा एवं थाना नानौता तथा मोनिस पुत्र फैजान निवासी ग्राम बुन्दुगढ़, थाना नानौता के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बिजली के तार तथा एक पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317/2 बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य